भारत

 भारत मंडपम में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस का समापन

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी का मिलेट्स उत्पादन पर जोर

उत्तराखण्ड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि प्रदेश में उगाए जाने वाले मिलेट्स की गुणवत्ता उत्कृष्ट है। हैदराबाद में आयोजित छठें अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जलवायु सभी प्रकार की फसलों के उत्पादन के लिए अनुकूल है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार मिलेट्स के उत्पादन को बढ़ाने के लिए इन फसलों के बीज पर 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है। इससे किसानों को अधिक से अधिक मिलेट्स उगाने में मदद मिलेगी, जो पोषण और स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *