नई दिल्ली: 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2023 की घोषणा, ओडिशा को मिला पहला पुरस्कार
“5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2023 की घोषणा: ओडिशा ने जीता पहला पुरस्कार“”
आज नई दिल्ली में 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2023 की घोषणा की गई। इस वर्ष के पुरस्कारों में राज्यों की श्रेणी में ओडिशा ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि उत्तर प्रदेश ने दूसरा स्थान हासिल किया। गुजरात और पुडुचेरी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
ये पुरस्कार जल संरक्षण, प्रबंधन और जल संसाधनों के उपयोग में उत्कृष्टता को मान्यता देने के लिए दिए जाते हैं। पुरस्कारों का उद्देश्य राज्यों के बीच जल संरक्षण के प्रयासों को प्रोत्साहित करना और जल संकट की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रेरित करना है।
