उत्तराखंड: देहरादून में खसरा और रूबेला उन्मूलन के लिए 21 जुलाई से विशेष टीकाकरण अभियान
“देहरादून में 21 जुलाई से शुरू होगा विशेष टीकाकरण अभियान, एमआर वैक्सीन से बच्चों को मिलेगा सुरक्षा कवच”
खसरा और रूबेला जैसी गंभीर बीमारियों को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से देहरादून में 21 जुलाई से एक विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जा रही है। यह अभियान सितंबर तक चलेगा, जिसके दौरान हजारों बच्चों को एमआर (Measles-Rubella) वैक्सीन दी जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने जानकारी दी कि इस अभियान में विशेष रूप से आशा वर्कर्स की अहम भूमिका होगी। वे वार्डों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगी और बच्चों को समय पर टीका दिलवाने के लिए प्रेरित करेंगी।
इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को संक्रमण से सुरक्षित रखना और प्रदेश को खसरा-रूबेला मुक्त बनाना है। स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान की सफलता के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को टीका जरूर दिलवाएं और उन्हें इन जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित करें।
