उत्तराखंड: फार्मेसी काउंसिल में ऑनलाइन पंजीकरण और नवीनीकरण सुविधाओं का शुभारंभ
“उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल में ऑनलाइन पंजीकरण और नवीनीकरण सुविधा शुरू”
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल, देहरादून में ऑनलाइन पंजीकरण और नवीनीकरण सुविधाओं का शुभारंभ किया। इस व्यवस्था से प्रदेश के फार्मासिस्ट अब पंजीकरण, नवीनीकरण, पंजीकरण स्थानांतरण और अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
काउंसिल के रजिस्ट्रार के.एस. फर्स्वाण ने बताया कि पहले सभी कार्य ऑफलाइन होते थे, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले फार्मासिस्टों को समय और धन की हानि होती थी। नई ऑनलाइन प्रणाली से यह समस्या समाप्त होगी और कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी व त्वरित बनेगी।
