उत्तराखंड: रुद्रपुर में उत्तराखंड सरकार के तीन साल पूरे होने पर बहुउद्देशीय और चिकित्सा शिविर आयोजित।
“उत्तराखंड सरकार के तीन वर्ष पूरे, रुद्रपुर में जन सेवा शिविर का आयोजन“
उत्तराखंड सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन ने आज रुद्रपुर के गांधी पार्क में बहुद्देशीय शिविर और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया और सेवाओं का जायजा लिया।
मंत्री गणेश जोशी ने “सेवा, सुशासन और विकास” के तीन वर्ष विषयक पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का जिक्र किया और कहा कि जिस गति से राज्य में विकास हो रहा है, आने वाले समय में उत्तराखंड देश के सबसे उत्कृष्ट राज्यों में से एक बनेगा।
गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को भरोसा दिलाया कि उत्तराखंड को एक आदर्श राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार अपनी पूरी मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ काम करती रहेगी।
