अपना शहर चुनेभारत

उत्तराखंड: पौड़ी जिले में मासिक अपराध गोष्ठी

“पौड़ी में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश”

पौड़ी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने पुलिस लाइन पौड़ी में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में जिलेभर में हो रहे अपराधों की समीक्षा की। इस बैठक में सभी राजपत्रित अधिकारी, कोतवाली और थाना प्रभारियों ने भाग लिया।

एसएसपी ने निर्देश दिए कि शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, जिसमें वाहन सीज करना, चालान करना और लाइसेंस निरस्त करना शामिल होगा। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की स्थिति में अभिभावकों और वाहन स्वामियों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिले में अधिकांश मामले साइबर ठगी, चोरी और महिला अपराध से जुड़े हुए हैं। इन मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए थाना प्रभारी और विवेचना अधिकारियों को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा एसएसपी ने आदेश दिया कि सभी किराएदारों, मजदूरों, घरेलू सहायकों, साथ ही हॉस्टल और पीजी में रहने वाले विद्यार्थियों का ऑनलाइन सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए ताकि अपराधों पर रोक लगाई जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *