अपना शहर चुनेभारत

उत्तराखंड: देहरादून में संस्कृति विभाग द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित, मेयर ने दी शुभकामनाएं।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में आज होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

समारोह में देहरादून नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होली का त्योहार समाज में सौहार्द और भाईचारे का माहौल पैदा करता है। इस तरह के होली मिलन कार्यक्रमों से हमारी संस्कृति को भी प्रोत्साहन मिलता है और समाज में एकता का संदेश जाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *