अपना शहर चुनेभारत

उत्तराखंड : देहरादून जिलाधिकारी ने जन संवाद कार्यक्रमों में सुनी गई जन समस्याएं

राज्यभर में आज जन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी गईं

आज राज्यभर में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों की समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान के लिए कदम उठाए गए। देहरादून में जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनता दरबार में जनसमस्याओं का निपटारा किया।

जिलाधिकारी बंसल ने बताया कि इस दरबार में लोगों ने मुख्य रूप से भरण पोषण, फैमिली, सिविल कोड, सोशल सर्विस, शिक्षा और समाज कल्याण से संबंधित शिकायतें कीं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।

साथ ही जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और उनके लिए तत्पर है ताकि सभी को न्याय मिल सके और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *