नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने महाकुंभ को लेकर प्रयागराज में विशेष स्वच्छता अभियान का किया शुभारम्भ, जन भागीदारी बढ़ाने के लिये लोगों को किया जागरूक।
“प्रयागराज में स्वच्छता अभियान और महाकुंभ 2025 की तैयारियां”
उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने प्रयागराज के दशाश्वमेध घाट पर सामूहिक स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया और श्रमदान किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी वार्डों में महा श्रमदान के विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया और सफाई मित्रों को किट वितरित की। मंत्री ने घर-घर जाकर स्वच्छता का संदेश देकर जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।
इसके अलावा, महाकुंभ मेले 2025 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए प्रयागराज सर्किट हाउस में संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में मंत्री ने कुंभ मेले के लिए सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। इस समीक्षा बैठक में महापौर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
