केंद्रीय रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
“केंद्रीय रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना अयोध्या पहुंचे और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।”
उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन जैसा स्टेशन न केवल भारत में, बल्कि दुनिया में भी नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में किए गए विकास कार्यों की सराहना की और इसे अद्भुत व अनुकरणीय बताया।
राज्यमंत्री ने कहा, “500 वर्षों के बाद प्रभु श्रीराम विराजमान हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों को देखने के लिए हर किसी को उत्तर प्रदेश और खासतौर पर अयोध्या आना चाहिए।”
महाकुंभ को लेकर उन्होंने कहा कि प्रयागराज में श्रद्धालुओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कृष्ट व्यवस्था की है। राज्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि अयोध्या में पूरे देश से 3000 ट्रेनें आ रही हैं और हर 5 मिनट पर एक ट्रेन यहां पहुंच रही है।
दिल्ली उपचुनाव के संदर्भ में उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत सुनिश्चित है और दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी।
