अपना शहर चुनेभारत

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, घटना में शिक्षिका की मौत

कांकेर, 12 फरवरी 2025


छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें पिता और पुत्री सवार थे। इस दर्दनाक हादसे में बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना पखांजूर थाना क्षेत्र के माटोली चौक की है। जानकारी के अनुसार, पिता और पुत्री बाइक से जा रहे थे, तभी पखांजूर से भानुप्रतापपुर धान लेकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बेटी, जो पेशे से शिक्षिका थी, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पखांजूर थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक धान से भरा हुआ था और पखांजूर से भानुप्रतापपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में युवती की मृत्यु हो गई, जबकि घायल पिता का इलाज जारी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *