अपना शहर चुनेभारत

भारत मां, महापुरुषों, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का भाव है तिरंगा यात्रा : सीएम योगी

सीएम योगी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजादी के 78 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान (13-15 अगस्त) की शुरुआत की। लखनऊ में राष्ट्रभक्ति के गीतों की धुनों के बीच उन्होंने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया और युवाओं को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

सीएम योगी ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत माता, महापुरुषों, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे तिरंगा फहराकर और ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान में भाग लेकर देश की आन-बान-शान को ऊंचा बनाए रखें।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के शौर्य और सामर्थ्य को पूरी दुनिया ने देखा है, और हर नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्र की एकता और सम्मान को बनाए रखे। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए ‘विकसित उत्तर प्रदेश-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सीएम योगी ने मंत्रिमंडल सहयोगियों, जनप्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स और युवाओं संग तिरंगा यात्रा में भाग लिया। लखनऊ की सड़कों पर उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *