अपना शहर चुनेभारत

अमन साहू गिरोह के तीन सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

अमन साहू गिरोह के तीन सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

रांची पुलिस ने अमन साहू गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से एक पिस्टल, दो देशी कट्टा, चार जिंदा गोलियां और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

यह गिरफ्तारी रांची के डीआईजी और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर की गई। पुलिस की विशेष टीम ने इन अपराधियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। यह गिरोह पहले भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था, जिसमें 7 मार्च को कोयला व्यापारी विपिन मिश्रा पर की गई फायरिंग प्रमुख है।

रांची पुलिस ने इस गिरोह के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी। बाद में, इन गिरफ्तार आरोपियों को मेन रोड में घुमाया भी गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *