अपना शहर चुनेभारत

27 जून को मंडी के कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बाधित

“27 जून को मंडी के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, पेड़ों की कटाई और मरम्मत कार्य के चलते असुविधा संभव”

मंडी (हिमाचल प्रदेश), 26 जून — सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल साईगलू विनीत ठाकुर ने जानकारी दी है कि 27 जून को तल्याहड़ और कोटली फीडर में बिजली की लाइनों के साथ लगे पेड़ों की कांट-छांट और तारों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा।

इस कार्य को ध्यान में रखते हुए सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक मंडी जिले के थनोट, सेहली, गोखड़ा, बग्गी-बटाहर, लोट गलू, कोट, द्रुब्बल, कून, रोपा मटयाहल, भरगांव, अलग, माहन, डवाहन, तरयासल तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन संपन्न किया जाएगा।

सहायक अभियंता विनीत ठाकुर ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य जनता की सुरक्षा और सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। बिजली उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे इस दौरान आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था रखें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *