अपना शहर चुनेभारत

16वें वित्त आयोग की टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

16वें वित्त आयोग की टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

16वें वित्त आयोग की टीम ने अपने चार दिवसीय झारखंड दौरे की शुरुआत रांची से की। दौरे के पहले दिन आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस अवसर पर राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आयोग की टीम के साथ बातचीत में कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की प्रक्रिया, राज्यों के समग्र विकास से होकर गुजरती है। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की जरूरत पर ज़ोर दिया, यह कहते हुए कि “विकसित गांवों के बिना विकसित राज्य की कल्पना अधूरी है।”

मुख्यमंत्री ने यह भी सुझाव दिया कि राज्यों को उनकी भौगोलिक और सामाजिक विशेषताओं के अनुसार वित्तीय सहायता प्राप्त होनी चाहिए, ताकि योजनाएं ज़मीनी हकीकत के अनुसार प्रभावी रूप से लागू हो सकें। उन्होंने राज्य की विविध जनजातीय और सामाजिक संरचना का हवाला देते हुए कहा कि समावेशी विकास के लिए वित्त आयोग से सहयोग जरूरी है।

बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने राज्य के वित्त मंत्री और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक आंतरिक बैठक कर राज्य के मुद्दों को स्पष्ट रूप से आयोग के समक्ष रखने के निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार, वित्त आयोग की टीम 30 मई को भी राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के साथ विस्तृत चर्चा करेगी। इस दौरान राज्य की वित्तीय ज़रूरतों, विकास परियोजनाओं, और संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर फोकस रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *