- 0
- 5 words
“कुल्लू: पीपल मेले में स्प्रिंग क्वीन प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागियों ने दिया स्वच्छता का संदेश“
कुल्लू में चल रहे पीपल मेले के दूसरे दिन स्प्रिंग क्वीन प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रतिभागियों ने स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक किया। प्रतियोगिता के टास्क राउंड में शामिल युवतियों को नगर के विभिन्न बाजारों में जाकर स्वच्छता अभियान के तहत जन-जागरूकता फैलाने का कार्य सौंपा गया।
इस अभियान के तहत युवतियों ने “स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर” थीम पर रैली निकाली और दुकानदारों व स्थानीय नागरिकों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। प्रतिभागियों ने बाजारों में जाकर लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
नगर परिषद की पार्षद शालिनी भारद्वाज ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता को केवल सौंदर्य तक सीमित न रखते हुए प्रतिभागियों के समग्र विकास पर जोर दिया गया है। इसलिए उन्हें सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में भी भागीदारी दी जा रही है।
पार्षद कुबजा ठाकुर ने भी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि लड़कियों ने इस राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि आज शाम प्रतियोगिता का रेट्रो राउंड आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद अंतिम राउंड के लिए 10 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।