जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से ही होता है क्षेत्र का समग्र विकास’-मंत्री सुरेश खन्ना
“जनप्रतिनिधि समर्पित हों तो कोई क्षेत्र पिछड़ा नहीं रह सकता: सुरेश खन्ना”
प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि स्थानीय विकास की असली ताकत जनप्रतिनिधियों में होती है। यदि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें तो कोई भी पंचायत या इलाका विकास से वंचित नहीं रह सकता। उन्होंने यह बातें शाहजहांपुर के विकास भवन सभागार में जिला पंचायत की बोर्ड बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।
बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने की। इस दौरान 15 फरवरी 2025 को सम्पन्न पिछली कार्यवाही की पुष्टि की गई और विभिन्न विभागीय प्रस्तावों व विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई। साथ ही, भविष्य की कार्ययोजना और बजट पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने पारदर्शिता और जनसहभागिता के साथ योजनाओं को लागू करने पर जोर दिया और पंचायत प्रणाली को लोकतंत्र की मूल शक्ति बताया।
