जून 02, मंडी – विधायक इंद्र सिंह गांधी का मुख्यमंत्री सुक्खू पर हमला, विपक्ष पर हो रहे बयानबाज़ी पर जताई नाराज़गी

मंडी के बल्ह क्षेत्र से भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस नेताओं पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर जनता की आवाज़ को मजबूती से उठा रहे हैं, जो कांग्रेस सरकार को रास नहीं आ रहा। इसी वजह से मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी बार-बार विपक्ष के खिलाफ आधारहीन टिप्पणियां कर रहे हैं।

विमल नेगी की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर गांधी ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि हाईकोर्ट द्वारा इस मामले की सीबीआई जांच के निर्देश के बाद सरकार पूरी तरह से घबरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री खुद फैसले से विचलित हो गए हैं और जयराम ठाकुर पर बयानबाज़ी कर रहे हैं।

गांधी ने यह भी सवाल उठाया कि एक एसपी रैंक का अधिकारी कैसे व्यक्तिगत तौर पर हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील करने पहुंच गया, जबकि खुद मुख्यमंत्री ने पहले इस फैसले को चुनौती न देने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि अधिकारी सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चुके हैं और शिमला के एसपी को सरकार का संरक्षण प्राप्त है।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विकास कार्यों से अधिक अपने नजदीकी लोगों को लाभ पहुँचाने में लगी हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

घर में PNG गैस कनेक्शन और LPG स्टोव

PNG गैस नियम 2026 | क्या LPG सप्लाई पर असर पड़ेगा?

Amit Kumar | Vishwas Prakash हाल के दिनों में PNG गैस नियम 2026 को लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा है। कई...

Read out all
ईरान जंग असर और भारत पर प्रभाव

ईरान जंग असर | भारत की अर्थव्यवस्था और सप्लाई पर बढ़ा दबाव

Jai Sharma | Vishwas Prakash पश्चिम एशिया में चल रही ईरान जंग असर अब भारत तक साफ दिखाई देने लगा है। प्रधानमंत्री...

Read out all
Rajpal Yadav court appearance symbolic image

राजपाल यादव जेल मामला: सलमान, अजय समेत कई सितारे आए समर्थन में

RAJPAL YADAV: जेल केस और इंडस्ट्री का समर्थन Rajpal Yadav jail case इन दिनों चर्चा में है। यह मामला फिल्म ‘अता-पता-लापता’ से...

Read out all
कानपुर में लेम्बोर्गिनी कार दुर्घटना स्थल

लेम्बोर्गिनी मामला: ड्राइवर के कबूलनामे के बाद पलटा केस, शिवम मिश्रा गिरफ्तार

लेम्बोर्गिनी मामला कानपुर में क्या हुआ? लेम्बोर्गिनी मामला कानपुर में हुए एक सड़क हादसे के बाद सुर्खियों में आया। तेज रफ्तार लग्ज़री...

Read out all
गुरबाज़ की दिलेरी के दौरान लगाया गया छक्का

उस्मान तारिक बॉलिंग एक्शन पर बहस तेज, क्या भारत के खिलाफ बनेंगे गेमचेंजर?

गुरबाज़ की दिलेरी ने बढ़ाया रोमांच टी-20 मुकाबले में गुरबाज़ की दिलेरी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। अफगानिस्तान के युवा बल्लेबाज़...

Read out all