दुश्मन कहीं भी हो हौंक दिया जाएगा-पीएम मोदी
“प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कानपुरिया अंदाज़ में पाकिस्तान को चेतावनी दी
उन्होनें कहा कि पाकिस्तान का स्टेट और नॉन स्टेट का खेला नहीं चलेगा। दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा।“
कानपुर | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी। अपने खास अंदाज़, यानी ‘कानपुरिया लहजे’ में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अब पाकिस्तान का “स्टेट और नॉन-स्टेट” एक्टर्स वाला खेल ज्यादा दिन नहीं चलेगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भारत अब हर प्रकार की साज़िश का मुंहतोड़ जवाब देगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “अब चाहे दुश्मन सरहद पर हो या सरहद के पार, अगर भारत की तरफ आंख उठाकर देखा, तो हौंक दिया जाएगा।”
उन्होंने यह भी कहा कि देश अब नई नीति और नई रणनीति के साथ काम कर रहा है। सुरक्षा के मामले में कोई समझौता नहीं होगा।
बाइट: नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री
“हम जानत हैं ये स्टेट-नॉन स्टेट वाला खेला अब पुरान हो चुका है। भारत अब देखता नहीं, भारत अब ठोकता है। जहाँ से खतरा आएगा, वहीं जाकर सधा जाएगा।”
सभा में मौजूद जनता ने मोदी के इस तेवर पर तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब सीमा पार से गतिविधियों में इज़ाफा देखा जा रहा है और भारत ने हाल ही में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है।
