- 0
- 4 words
“उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने बहराइच, अलीगढ़ और औरैया में आंधी-बारिश से प्रभावितों को राहत देने के दिए निर्देश”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विभिन्न जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से हुई जनहानि और पशुहानि को गंभीरता से लेते हुए त्वरित राहत कार्यों के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से बहराइच, अलीगढ़ और औरैया में प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता पहुंचाने का आदेश दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले नागरिकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है और उनके परिजनों को हरसंभव मदद देने को कहा है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करें, स्थिति का जायजा लें और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने में कोई कोताही न बरतें।
सीएम योगी ने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने और पशुहानि के मामलों में भी राहत राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा है कि राहत कार्यों पर लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी तरह की लापरवाही न हो।