अपना शहर चुनेभारत

पांगी घाटी की सुराल वादी में पैराग्लाइडिंग का सफल ट्रायल, साहसिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

पांगी घाटी की सुराल वादी में पहली बार पैराग्लाइडिंग का सफल ट्रायल

हिमाचल प्रदेश की पांगी घाटी स्थित सुराल वादी में आज पहली बार पैराग्लाइडिंग का सफल परीक्षण किया गया। इस ऐतिहासिक पहल का उद्देश्य पांगी क्षेत्र को साहसिक पर्यटन के नए हॉटस्पॉट के रूप में विकसित करना है।

परीक्षण का निरीक्षण अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतीय अध्ययन संस्थान, मनाली के उपनिदेशक डॉ. रोहित, आवासीय आयुक्त रमन घरसंगी और तहसीलदार शांता कुमार ने किया। यह ट्रायल खाजियार पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन और पांगी टूरिज्म टीम के सहयोग से संपन्न हुआ।

पिछले वर्ष क्षेत्र में संभावनाओं की तलाश की गई थी, जिसमें सुराल को सबसे उपयुक्त स्थल माना गया। इस मौके पर आवासीय आयुक्त रमन घरसंगी ने इसे पांगी पर्यटन के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। वहीं सेवा संस्था के निदेशक डॉ. हरीश शर्मा ने इसे वर्षों के अथक प्रयासों का परिणाम कहा।

यह पहल न केवल पर्यटकों को हिमालय की ऊँचाइयों से रोमांचक उड़ान का अवसर देगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए रास्ते भी खोलेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *