अपना शहर चुनेभारत

भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नशे की समस्या पर रखे विचार

एक युद्ध नशे के विरुद्ध” कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाई जागरूकता

हमीरपुर में आयोजित ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ कार्यक्रम के तहत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में जिले के 10 स्कूलों के 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नशे की गंभीर समस्या और उसके समाधान पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए।

इस प्रतियोगिता में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर के सादिक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सभी को प्रभावित किया। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल की शिरीन और डीएवी स्कूल की काशवी धीमान ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, सुपर मैग्नेट स्कूल की लक्षिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

हिम अकादमी पब्लिक स्कूल की अनन्याश्री और हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर की तनिषा को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डिग्री कॉलेज हमीरपुर के सहायक प्रोफेसर डॉ. मुकुल शर्मा, डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह और स्वयंसेवी संस्था गूंजन की पदाधिकारी समाक्षी शामिल थीं।

यह कार्यक्रम युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता फैलाने और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *