अपना शहर चुनेभारत

ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी मज़बूत करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: संजय अवस्थी

अर्की विधायक संजय अवस्थी ने किया 6.62 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास, ग्रामीण आर्थिकी को बताया सरकार की प्राथमिकता

अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी को मजबूत करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। वे ग्राम पंचायत मांगल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समत्याड़ी से बोई संपर्क मार्ग की 6.62 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली परियोजना का शिलान्यास और 15 लाख रुपये की लागत से बने आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र संपर्क मार्ग का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विधायक अवस्थी ने कहा कि सड़कों को विकास की जीवन रेखा माना जाता है और ये ग्रामीण क्षेत्रों की तरक्की में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से व्यापार और वाणिज्य को गति मिलती है, जिससे ग्रामीण आर्थिकी को मजबूती मिलती है।

उन्होंने कहा, “सड़कों के निर्माण से न केवल आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि यह सामाजिक एकीकरण और नागरिकों की जीवन गुणवत्ता में भी महत्वपूर्ण सुधार लाता है।” उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि गांव-गांव तक बेहतर संपर्क सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं ताकि समावेशी विकास सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *