अपना शहर चुनेभारत

सोलन: अंतर महाविद्यालयीय महिला शूटिंग चैंपियनशिप का सफल समापन

सोलन: तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय महिला शूटिंग चैंपियनशिप का सफल समापन

10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग में राजकीय महाविद्यालय मंडी की टीम ने 1082 स्कोर के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय महाविद्यालय सीमा की टीम ने 980 स्कोर हासिल कर दूसरा स्थान और राजकीय कन्या महाविद्यालय आरकेएमवी की टीम ने 922 स्कोर के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

समापन समारोह में एसपी बद्दी विनोद कुमार धीमान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करने का आह्वान किया।

10 मीटर एयर राइफल महिला वर्ग में राजकीय महाविद्यालय सीमा की टीम ने 1053 स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया। राजकीय महाविद्यालय मंडी की टीम ने 912 स्कोर के साथ दूसरा स्थान और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली की टीम ने 896 स्कोर के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

एयर पिस्टल पुरुष वर्ग में राजकीय महाविद्यालय मंडी की टीम ने 1111 स्कोर के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय महाविद्यालय सीमा की टीम ने 1034 स्कोर के साथ दूसरा स्थान और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की टीम ने 997 स्कोर हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

एयर राइफल पुरुष वर्ग में एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा की टीम ने 1034 स्कोर के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय महाविद्यालय पालमपुर की टीम ने 1005 स्कोर के साथ दूसरा स्थान और राजकीय महाविद्यालय सीमा की टीम ने 988 स्कोर के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *