शिवपुरी- तीन दिवसीय प्रशिक्षण जारी, बीएलओ को मास्टर ट्रेनर ने दी ट्रेनिंग
“शिवपुरी जिले में बीएलओ का तीन दिवसीय प्रशिक्षण जारी“
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शिवपुरी जिले में विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त कुल 294 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है। यह प्रशिक्षण शिवपुरी के पीजी कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है,
जहां मास्टर ट्रेनर्स द्वारा बीएलओ को आवश्यक चुनावी प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण में घर-घर सर्वेक्षण, फार्म क्रमांक 6, 7 एवं 8 की प्रक्रिया, और बीएलओ एप के माध्यम से डाटा एंट्री जैसी अहम जानकारियां दी जा रही हैं, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न किया जा सके।
