सुरक्षाबल के जवानों ने बरामद किया विस्फोटकों का जखीरा
“30 जून, विस्फोटक बरामद”
सरायकेला-खरसावां, 30 जून झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों और पुलिस की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। रायजेमा के गोबरगोंता पहाड़ी क्षेत्र में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
सुरक्षा बलों ने मौके से 29 केन बम, करीब 5 किलोग्राम सफेद रंग का विस्फोटक पदार्थ और 500 पीस जिलेटिन जब्त किए। बरामद सभी विस्फोटकों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए जंगल में ही नष्ट कर दिया गया।
अभियान के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा बनाए गए डंप को भी पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में आगे भी इस तरह के तलाशी अभियान जारी रहेंग
