अपना शहर चुनेभारत

आईटीआई सोलन में रैंप ए हुनर का किया गया आयोजन

“ITI सोलन में “रैंप-ए-हुनर” कार्यक्रम का आयोजन, युवाओं ने दिखाया हुनर”

आईटीआई सोलन में युवाओं की प्रतिभा को मंच देने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से “रैंप-ए-हुनर” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रैंप वॉक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

कार्यक्रम की खास बात रही बच्चों द्वारा तैयार किए गए कपड़ों की रैंप पर प्रदर्शनी। प्रतिभागी छात्राओं ने खुद डिजाइन की गई पोशाकों को पहनकर आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक किया, जिससे उनकी रचनात्मकता और हुनर की झलक देखने को मिली।

आईटीआई सोलन के प्रधानाचार्य ललित कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार और निदेशालय के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, ताकि छात्रों को प्रोत्साहन मिल सके और वे अपने भीतर छिपी प्रतिभा को पहचान सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।

इस मौके पर छात्रों ने अपने बनाए वस्त्रों के साथ-साथ संगीत, नृत्य और अन्य कलात्मक प्रतिभाओं का भी प्रदर्शन किया, जिससे माहौल जीवंत और उत्साहपूर्ण रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *