राजनाथ सिंह ने एनसीसी पर्वतारोहण टीम को किया सम्मानित
“रक्षा मंत्री ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले एनसीसी दल को किया सम्मानित”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के उस पर्वतारोहण दल को सम्मानित किया, जिसने 18 मई 2025 को माउंट एवरेस्ट पर सफल चढ़ाई की। इस साहसी दल में औसतन 19 वर्ष की आयु के पांच लड़के और पांच लड़कियां शामिल थीं।
कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में इस युवा टीम ने कठोर परिस्थितियों में भी साहस, संकल्प और अनुशासन का परिचय देते हुए एवरेस्ट की चोटी तक पहुंच बनाई। नई दिल्ली स्थित साउथ ब्लॉक में आयोजित समारोह के दौरान रक्षा मंत्री ने कैडेटों को 10 लाख रुपये का प्रोत्साहन चेक प्रदान किया और उनकी उपलब्धि की सराहना की।
राजनाथ सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि देश के युवाओं के आत्मविश्वास और क्षमताओं का प्रतीक है। उन्होंने एनसीसी कैडेटों को अनुशासन, सहनशीलता और प्रेरणादायक साहस का उदाहरण बताते हुए उनके परिवारों को भी इस सफलता में भागीदार माना।
इस अवसर पर एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि यह एनसीसी का माउंट एवरेस्ट पर तीसरा सफल अभियान था। इससे पहले 2013 और 2016 में भी एनसीसी के दल एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा लहरा चुके हैं। इस अभियान में कुल 10 कैडेट, प्रशिक्षक, जूनियर और गैर-कमीशन अधिकारी शामिल थे।
इस दल में विशेष रूप से सूबेदार मेजर बलकार सिंह भी शामिल रहे, जो भारतीय सेना के पहले सूबेदार मेजर हैं जिन्होंने एवरेस्ट पर सफल चढ़ाई की है। यह दल 3 अप्रैल 2025 को रक्षा मंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था और अभियान के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया
