अपना शहर चुनेभारत

बिजली महादेव रोपवे के विरोध में 29 अगस्त को जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन

बिजली महादेव रोपवे विरोध में 29 अगस्त को जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन

बिजली महादेव रोपवे निर्माण के खिलाफ संघर्ष समिति ने दिल्ली में बड़ा आंदोलन करने की तैयारी की है। समिति के सदस्य और पूर्व एचपीएमसी उपाध्यक्ष राम सिंह ने जानकारी दी कि 29 अगस्त को जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 200-250 लोगों की अनुमति मांगी गई है।

राम सिंह ने बताया कि इससे पहले 25 जुलाई को कुल्लू में हजारों लोगों ने रोपवे परियोजना के विरोध में विशाल धरना दिया था। उन्होंने कहा कि रोपवे निर्माण से क्षेत्र में बड़ी दरारें पड़ी हैं, जिनके फोटो और मीडिया रिपोर्ट्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजी जा चुकी हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि बिजली महादेव जैसे देव स्थल पर रोपवे निर्माण रोका जाए और पारंपरिक आस्थाओं व पर्यावरण संरक्षण का सम्मान किया जाए।

राम सिंह ने कहा कि यह मुद्दा सुप्रीम कोर्ट और विधानसभा में भी उठाया जा चुका है और अब दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाला प्रदर्शन आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर आवाज देगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *