अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर हापुडधौलाना,गढ़मुक्तेश्वर में कार्यक्रम आयोजित
“जनपद हापुड़ में आज अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित“
आज जनपद हापुड़ में महान महिला शासिका अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। धौलाना, हापुड़ सदर और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाएं, विचार गोष्ठियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
इन आयोजनों में वक्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक घटनाओं को साझा किया और उनके समाज सेवा, न्यायप्रियता और धर्म निष्ठा की सराहना की। विचार गोष्ठियों के दौरान लोगों ने उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
धौलाना क्षेत्र में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधायक धर्मेश तोमर ने अपने संबोधन में कहा, “अहिल्याबाई होल्कर का जीवन सेवा, न्याय और धर्म की प्रेरणादायक मिसाल है। उन्होंने नारी सशक्तिकरण और लोककल्याण के कार्यों के जरिए समाज में एक नई दिशा दी। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज को आगे ले जाना चाहिए।”
यह भी जानकारी दी गई कि अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में 31 मई तक विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामाजिक कार्यक्रमों की शृंखला जारी रहेगी। इन आयोजनों को सफल बनाने में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय संगठनों और आम जनता की सक्रिय भागीदारी देखी गई।
