अपना शहर चुनेभारत

पीएम मोदी ने सिटी गैस वितरण परियोजना की रखी आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अलीपुरद्वार में सिटी गैस वितरण परियोजना की रखी आधारशिल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में एक महत्वाकांक्षी सिटी गैस वितरण परियोजना का शिलान्यास किया। इस परियोजना का विस्तार अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल और सस्ता ईंधन उपलब्ध कराना है।

इस परियोजना के तहत ढाई लाख से अधिक घरों तथा 100 से अधिक वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और औद्योगिक इकाइयों को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की आपूर्ति की जाएगी। इससे जहां घरेलू उपभोक्ताओं को रसोई गैस की सुविधा में सुधार मिलेगा, वहीं कारोबारी संस्थानों को भी अधिक किफायती ईंधन का विकल्प मिलेगा।

परियोजना पर 1010 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। इसका लाभ न केवल उपभोक्ताओं को मिलेगा, बल्कि इससे स्थानीय स्तर पर रोज़गार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इसके अतिरिक्त, यह परियोजना पर्यावरणीय संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है, क्योंकि पीएनजी प्रदूषण रहित और सुरक्षित ईंधन है।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह योजना ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को मजबूत करती है और देश के पूर्वोत्तर और सीमावर्ती क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *