उत्तरकाशी हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, सीएम धामी से की बात
“उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से तबाही, पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताई संवेदना“
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में मंगलवार सुबह बादल फटने की घटना से भारी तबाही मची। इस प्राकृतिक आपदा ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया, जहां एक गांव बह गया और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घटना को लेकर शोक व्यक्त करते हुए बताया कि राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। उन्होंने लिखा,
घटना के तुरंत बाद एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, फायर विभाग और भारतीय सेना की टीमें राहत कार्य में जुट गईं। धराली गांव के पास दोपहर लगभग 1:45 बजे भूस्खलन की सूचना मिलने के बाद भारतीय सेना ने भी तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिए। अब तक 15-20 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि घायलों का इलाज हर्षिल के सेना चिकित्सा केंद्र में किया जा रहा है।
उत्तराखंड पुलिस ने भी सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे नदी किनारे से दूर रहें और बच्चों व पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
प्रशासन द्वारा सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है, और प्रभावित क्षेत्र में हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है।
