अपना शहर चुनेभारत

प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई संदेश के ग्रीस के पीएम की सराहना की

ग्रीस के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, भारत-ग्रीस साझेदारी को मजबूत करने पर जोर

ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस ने टेलीफोन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके इस संदेश की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

दोनों नेताओं ने भारत-ग्रीस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा क्षेत्रीय शांति और समृद्धि के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान उन्होंने आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।

ग्रीस के प्रधानमंत्री ने भारत-यूरोपीय संघ एफटीए (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) के शीघ्र समापन के लिए समर्थन व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, शिपिंग, रक्षा, सुरक्षा, कनेक्टिविटी और पीपल टू पीपल कनेक्ट जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों में हो रही प्रगति का स्वागत किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *