पटना ईडी ने 8.02 करोड़ रुपए की 24 अचल संपत्तियों को अनंतिम रूप से किया कुर्क
“ईडी ने 8.02 करोड़ रुपए की 24 अचल संपत्तियों को कुर्क किया“
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), पटना ने रेलवे दावा न्यायाधिकरण (आरसीटी) घोटाले से संबंधित धन-शोधन मामले में 8.02 करोड़ रुपए की 24 अचल संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क कर लिया है। यह कार्रवाई पीएमएलए, 2002 के तहत की गई है।
ईडी ने इस मामले में आरोपी व्यक्तियों एडवोकेट बिद्यानंद सिंह, एडवोकेट परमानंद सिन्हा, एडवोकेट कुमारी रिंकी सिन्हा, अर्चना सिन्हा, विजय कुमार, निर्मला कुमारी और मेसर्स हरिजग बिजनेस एंड डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड की संपत्तियों को जब्त करने और उन्हें दोषी ठहराने की मांग करते हुए अभियोजन शिकायत (पीसी) दायर की है।
विशेष न्यायालय (पीएमएलए), पटना ने इस अभियोजन शिकायत का संज्ञान लिया है, और मामले की आगे की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
