- 0
- 3 words
“ज्वालामुखी: विधायक संजय रत्न ने गुगाणा पंचायत भवन का किया उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं से होगा पंचायत कार्य सुचारु“
विधायक संजय रत्न ने मंगलवार को ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की गुगाणा पंचायत में 33 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए पंचायत भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सभी पंचायतों के लिए पंचायत भवन स्वीकृत किए गए हैं ताकि प्रतिनिधियों को कार्य संचालन में सुविधा मिल सके।
नवनिर्मित भवन में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे पंचायत प्रशासन की कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि गुगाणा पहले दरिण पंचायत का हिस्सा था, और भवन का शीघ्र निर्माण स्थानीय दानी सज्जनों की देन है जिन्होंने भूमि दान की। विधायक ने सुझाव दिया कि ऐसे व्यक्तियों के नाम भवन के बाहर अंकित किए जाएं।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पंचायत भवन के ऊपर एक कम्युनिटी हॉल निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, पानी संकट से निपटने के लिए घेडा में 1 लाख लीटर और मखरोड में 50 हजार लीटर क्षमता के जल टैंक बनाए गए हैं।
विधायक ने बताया कि निकटवर्ती हिरण पंचायत में पैराग्लाइडिंग साइट विकसित की जा रही है, जिससे स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उद्घाटन अवसर पर कोपड़ा स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस कार्यक्रम में उपमंडल अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा, बीडीओ अंशु चंदेल, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।