- 0
- 3 words
“दंतेवाड़ा में नक्सली हमला: सरपंच प्रत्याशी की घर में घुसकर हत्या“
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में नक्सलियों ने देर रात सरपंच प्रत्याशी की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी। बीते दो दिनों में इस तरह की दूसरी घटना से क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है।
घटना की पुष्टि एएसपी आरके बर्मन ने की है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात लगभग एक से डेढ़ बजे के बीच नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी जोगा बारसे के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि यह हत्या पंचायत चुनाव में उसकी भागीदारी को लेकर की गई।
लगातार हो रही हत्याओं से ग्रामीणों में दहशत बढ़ रही है। प्रशासन और सुरक्षा बल इलाके में स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जांच जारी है।