अपना शहर चुनेभारत

मंत्री राम विचार नेताम ने केंद्रीय मंत्री डॉ. मंडाविया से दिल्ली में की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना को मिलेगा बढ़ावा, केंद्रीय मंत्री से मुलाकात में मिली सैद्धांतिक सहमति

छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ के विकास, विशेषकर खेल क्षेत्र में अधोसंरचना निर्माण से जुड़ी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मंत्री नेताम ने रामानुजगंज-बलरामपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर खेलो इंडिया मद से खेल अधोसंरचना निर्माण के लिए कई प्रस्ताव प्रस्तुत किए, जिन्हें केंद्रीय मंत्री ने सैद्धांतिक रूप से स्वीकार करते हुए जल्द मंजूरी देने का आश्वासन दिया।

प्रस्तावित योजनाओं में शामिल हैं:

  • ग्राम गांजर में स्टेडियम एवं समतलीकरण कार्य (लागत ₹1.50 करोड़)
  • त्रिशुली हल्दीमोड़ के पास क्रिकेट मैदान स्टेडियम (लागत ₹1.50 करोड़)
  • डिण्डो में मिनी स्टेडियम (लागत ₹1 करोड़)
  • रामानुजगंज, बलरामपुर और रामचंद्रपुर में मल्टीपर्पस इंडोर स्टेडियम (प्रति कार्य लागत ₹15 करोड़)
  • रामानुजगंज में वॉलीबॉल और बैडमिंटन के पक्के मैदान एवं सीटिंग व्यवस्था (लागत ₹5 करोड़)
  • सर्वसुविधायुक्त क्रीड़ा परिसर निर्माण (लागत ₹10 करोड़)

मंत्री नेताम ने कहा कि इन प्रस्तावों को स्वीकृति मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाकों में खेल गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में “खेलो छत्तीसगढ़” के माध्यम से युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने का कार्य कर रही है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. मंडाविया ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए राज्य के युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग का भरोसा दिलाया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *