इटावा में बड़ा हादसा: एक्सप्रेसवे से गिरी डबल डेकर बस, 2 की मौत, 50 से अधिक घायल
“इटावा में भीषण सड़क हादसा: एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी डबल डेकर बस, 2 की मौत, 50 से अधिक “
इटावा जिले के सैफई क्षेत्र में मंगलवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिहार से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस माइलस्टोन 103 के पास अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई।
हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जिनकी पहचान सईदा खातून (नेपाल निवासी) और मनोज कुमार (55 वर्ष), दरभंगा (बिहार) के रूप में हुई है। बस में करीब 80 यात्री सवार थे, जिनमें से 50 से अधिक घायल हुए हैं।
प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण बस चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
सभी घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
यह हादसा एक बार फिर लंबी दूरी की बस यात्राओं में चालक की सतर्कता और विश्राम की आवश्यकता को उजागर करता है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
