मदरसा और मध्यमा की परीक्षा कल से होगी शुरू
“मदरसा और मध्यमा की परीक्षा कल से होगी शुरू”
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित मदरसा और मध्यमा की परीक्षा 1 जुलाई से शुरू होने जा रही है। परिषद ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
परीक्षा से संबंधित प्रश्नपत्र व अन्य सामग्री को सभी संबंधित जिलों में पहले ही भेज दिया गया है। यह परीक्षा 8 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद 9 जुलाई से 16 जुलाई के बीच प्रायोगिक परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने छात्रों से शांतिपूर्ण व अनुशासित ढंग से परीक्षा में शामिल होने की अपील की है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की
