सुनील पाल अपहरण मामला: पुलिस जल्द कर सकती है खुलासा, पत्नी पहुंची मेरठ थाने

कॉमेडियन और एक्टर सुनील पाल के अपहरण मामले में नया मोड़ आ गया है। मंगलवार को दो ऑडियो वायरल होने के बाद इस घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। इन ऑडियो में सुनील पाल की आवाज सुनाई दे रही है, जिससे मामला पब्लिसिटी स्टंट का शक पैदा कर रहा है। हालांकि इन ऑडियो की प्रमाणिकता की जांच अभी बाकी है।

बुधवार को सुनील पाल की पत्नी मेरठ के लालकुर्ती थाना पहुंचीं, जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। हालांकि, उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की।

वायरल ऑडियो और नए खुलासे

पहले वायरल ऑडियो में एक व्यक्ति और सुनील पाल के बीच बातचीत सुनाई देती है। व्यक्ति कहता है, “जो आपने कहा, हमने कर दिया,” जिस पर सुनील जवाब देते हैं कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया और मीडिया दबाव बना रही है।

इसके बाद दूसरा ऑडियो भी सामने आया, जिसमें सुनील पाल ने कहा कि अपहरणकर्ताओं ने उन्हें धमकाकर ये बयान रिकॉर्ड करवाया। अपहरणकर्ताओं के पास उनकी निजी जानकारी है और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जा रही है।

पुलिस का रुख

मेरठ एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस की कई टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच कराई जाएगी। सुनील पाल की पत्नी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

फिल्म पब्लिसिटी का शक

इस घटना के बीच एक और तथ्य यह है कि सुनील पाल की फिल्म “कॉफी विद अलोन” 22 नवंबर को रिलीज हुई थी, जिसके निर्माता उनकी पत्नी सरिता पाल हैं। फिल्म की कहानी सुनील पाल ने लिखी और अभिनय भी किया है। ऐसे में लोग इस मामले को फिल्म की पब्लिसिटी से जोड़कर भी देख रहे हैं।

पुलिस जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है। वहीं, सुनील पाल की पत्नी का कहना है कि वायरल ऑडियो एडिटेड है। पुलिस इस पूरे प्रकरण की गहराई से छानबीन कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

घर में PNG गैस कनेक्शन और LPG स्टोव

PNG गैस नियम 2026 | क्या LPG सप्लाई पर असर पड़ेगा?

Amit Kumar | Vishwas Prakash हाल के दिनों में PNG गैस नियम 2026 को लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा है। कई...

Read out all
ईरान जंग असर और भारत पर प्रभाव

ईरान जंग असर | भारत की अर्थव्यवस्था और सप्लाई पर बढ़ा दबाव

Jai Sharma | Vishwas Prakash पश्चिम एशिया में चल रही ईरान जंग असर अब भारत तक साफ दिखाई देने लगा है। प्रधानमंत्री...

Read out all
Rajpal Yadav court appearance symbolic image

राजपाल यादव जेल मामला: सलमान, अजय समेत कई सितारे आए समर्थन में

RAJPAL YADAV: जेल केस और इंडस्ट्री का समर्थन Rajpal Yadav jail case इन दिनों चर्चा में है। यह मामला फिल्म ‘अता-पता-लापता’ से...

Read out all
कानपुर में लेम्बोर्गिनी कार दुर्घटना स्थल

लेम्बोर्गिनी मामला: ड्राइवर के कबूलनामे के बाद पलटा केस, शिवम मिश्रा गिरफ्तार

लेम्बोर्गिनी मामला कानपुर में क्या हुआ? लेम्बोर्गिनी मामला कानपुर में हुए एक सड़क हादसे के बाद सुर्खियों में आया। तेज रफ्तार लग्ज़री...

Read out all
गुरबाज़ की दिलेरी के दौरान लगाया गया छक्का

उस्मान तारिक बॉलिंग एक्शन पर बहस तेज, क्या भारत के खिलाफ बनेंगे गेमचेंजर?

गुरबाज़ की दिलेरी ने बढ़ाया रोमांच टी-20 मुकाबले में गुरबाज़ की दिलेरी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। अफगानिस्तान के युवा बल्लेबाज़...

Read out all