खण्डवा- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत कल आयोजित होगी जनजागरुकता रैली
“मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत द्वारा 100 दिवसीय निक्षय शिविर अभियान के तहत जनजागृति रैली की घोषणा“
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने जानकारी दी कि टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे 100 दिवसीय निक्षय शिविर अभियान के तहत 24 मार्च को एक जनजागृति रैली आयोजित की जाएगी। यह रैली जिला चिकित्सालय परिसर से प्रातः 9 बजे प्रारंभ होगी और शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई जिला अस्पताल परिसर में समाप्त होगी।
रैली का मार्ग शेर चौराहा, नगर निगम, बाम्बे बाजार, घंटाघर, केवलराम चौराहा, बस स्टेण्ड, मच्छी बाजार और जलेबी चोक से होकर गुजरेगा। इस रैली में नर्सिंग विद्यार्थियों, एन.सी.सी. कैडेट्स, स्वंयसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी, और अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
इस रैली का उद्देश्य टी.बी. के प्रति जनजागृति फैलाना और लोगों को इसके बचाव तथा इलाज के बारे में जागरूक करना है।
