कन्नौज – रेप के आरोपी सपा नेता के भाई के स्कूल पर कार्रवाई
“कन्नौज – रेप के आरोपी सपा नेता के भाई के स्कूल पर कार्रवाई“
जिला प्रशासन ने दो दिन पहले 12 करोड़ रुपए के चंदन होटल को सीज किया था, और अब 5 करोड़ 50 लाख रुपए मूल्य के बचपन स्कूल को भी अधिग्रहित कर लिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्कूल का प्रशासक नियुक्त किया गया है।
सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि आरोपी भाइयों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है और उनकी अवैध संपत्तियों की जांच जारी है। बीएसए संदीप कुमार ने कहा कि स्कूल में शैक्षिक कार्यों को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए प्रशासक की नियुक्ति की गई है।
