अपना शहर चुनेभारत

लखनऊ में जन्माष्टमी की रौनक, मुस्लिम कलाकार मोहम्मद इकराम ने श्रीकृष्ण चित्रों से पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

लखनऊ पुलिस लाइन में जन्माष्टमी की धूम, मुस्लिम कलाकार के चित्र बने आकर्षण

देशभर में जन्माष्टमी के उत्सव के बीच लखनऊ में भी खास रौनक देखने को मिल रही है। लखनऊ पुलिस लाइन में हर साल की तरह इस बार भी जन्माष्टमी पर भव्य रास लीला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

पुलिस लाइन मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यहां श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों को खूबसूरत चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। खास बात यह है कि इन चित्रों को मुस्लिम कलाकार मोहम्मद इकराम ने अपने हुनर से सजाया है।

श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित मोहम्मद इकराम के चित्र दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं और यह गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल पेश कर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *