अपना शहर चुनेभारत

जबलपुर- स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल होंगी दुर्गावती की वीरता की कहानियां : मुख्यमंत्री डॉ यादव

“वीरांगना रानी दुर्गावती की विरासत से विकास की ओर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव”

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को जबलपुर के नर्रई नाला स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और इसके पश्चात बारहा ग्राम में आयोजित समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मोटे अनाज के प्रोत्साहन और उपार्जन के लिए रानी दुर्गावती के नाम पर विशेष योजना की शुरुआत की है, जिससे किसानों को लाभ पहुंचेगा और उनकी ऐतिहासिक विरासत को सम्मान मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि रानी दुर्गावती ने अपने जीवनकाल में 52 युद्ध लड़े, जिनमें से 51 में उन्होंने विजय प्राप्त की। उनके गौंडवाना साम्राज्य में 23 हजार गांव शामिल थे। उन्होंने तीन बार मुगल सेना को परास्त किया और अपने अदम्य साहस से इतिहास में अमिट छाप छोड़ी।

डॉ. यादव ने यह भी घोषणा की कि रानी दुर्गावती की वीरगाथाओं को अब राज्य के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ियाँ उनके बलिदान और योगदान से प्रेरणा ले सकें। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती केवल युद्ध कौशल में ही नहीं, बल्कि जल संरक्षण जैसे क्षेत्रों में भी अग्रणी थीं। वह अंत तक आज़ाद रहीं और दुश्मन उन्हें कभी बंदी नहीं बना सका। यही उनकी असली महानता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *