अपना शहर चुनेभारत

सर्वाेदय विद्यालयों में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में होंगे विशेष आयोजन

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में 21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष योग दिवस की थीम “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” रखी गई है, जो व्यक्ति और समाज दोनों के समग्र स्वास्थ्य की भावना को प्रकट करती है।

सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन
इस अवसर पर सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की भागीदारी से सामूहिक योग सत्र आयोजित किया जाएगा। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्राणायाम और विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही योग के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक लाभों को समझाते हुए विद्यार्थियों को जीवन में योग की भूमिका के प्रति जागरूक किया जाएगा।

तनाव प्रबंधन और एकाग्रता में योग की भूमिका
योगाभ्यास से विद्यार्थियों को तनाव कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में मदद मिलेगी। समाज कल्याण विभाग का उद्देश्य है कि वंचित वर्गों के बच्चों को न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, बल्कि वे स्वस्थ, अनुशासित और आत्मनिर्भर बनें।

राज्यभर में 100 आवासीय विद्यालय संचालित
गौरतलब है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्र-छात्राओं के लिए कक्षा 6 से 12 तक के लिए 100 आवासीय सर्वोदय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इनमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग भी दी जा रही है।

यह आयोजन योग के माध्यम से छात्रों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल उन्हें शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाएगा बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त करेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *