अपना शहर चुनेभारत

जिलाधिकारी के आदेश पर वरासत दर्ज: फोन पर मिली शिकायत का समाधान

“जिलाधिकारी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई: वरासत दर्ज कर अभिलेख सौंपा गया”

जिलाधिकारी द्वारा सुरेंद्र कुमार की शिकायत का त्वरित संज्ञान लेते हुए सहायक चकबंदी अधिकारी, शाहगंज को तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर वरासत दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। निर्देश के अनुपालन में 11 दिसंबर 2024 को प्रार्थी सुरेंद्र कुमार का वरासत दर्ज कर अभिलेख कलेक्ट्रेट जनसुनवाई कक्ष में उन्हें उपलब्ध कराया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वरासत, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भूमि विवाद जैसी जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही चकबंदी विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया गया कि निर्विवाद वरासत के सभी मामलों का अगले 48 घंटों में निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *