भारत ने सुरीनाम को भेजी 1 मिलियन डॉलर की मशीनरी, बढ़ेगी साझेदारी
“भारत ने सुरीनाम को कृष्णकमल फल उद्योग के विकास में मदद के लिए 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य की मशीनरी भेजी“
भारत ने सुरीनाम को अपने कृष्णकमल फल (Passion Fruit) उद्योग के विकास के लिए 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य की मशीनरी भेजी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी, और इसे भारत-सुरिनाम के विकास साझेदारी को और मजबूत करने के रूप में बताया।
जयसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “Passion Fruit उद्योग के विकास के लिए 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर के अनुदान के तहत मशीनरी आज सुरिनाम भेजी गई। भारत-सुरिनाम के बीच विकास साझेदारी लगातार बढ़ रही है।”
यह पहल भारत और सुरीनाम के द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इससे दोनों देशों के बीच विकास सहयोग की नींव को और सशक्त किया जाएगा।
यह पहली बार नहीं है जब भारत ने सुरीनाम को सहायता प्रदान की है। कोरोना महामारी के दौरान भी भारत ने सुरीनाम को 50,000 कोविड-19 वैक्सीनेशन डोज़ और 100,000 डॉलर मूल्य की जीवन रक्षक दवाइयाँ भेजी थीं, जो दोनों देशों के रिश्तों को और अधिक प्रगाढ़ करती हैं।Attach
