भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के बाद पाकिस्तान ने 7 मई की रात को कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की। सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज शामिल हैं।

एकीकृत काउंटर यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम से पाकिस्तान का हमला किया नाकाम

हालांकि भारत ने इन हमलों को एकीकृत काउंटर यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा नाकाम कर दिया गया। इन हमलों के मलबे को अब कई स्थानों से बरामद किया जा रहा है, जो पाकिस्तानी हमलों की पुष्टि करते हैं।

एस-400 सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तान की मिसाइलों को मार गिराया

भारतीय वायुसेना के एस-400 सुदर्शन चक्र वायु रक्षा मिसाइल सिस्टम को कल रात भारत की ओर बढ़ रहे लक्ष्यों पर दागा गया। कई डोमेन विशेषज्ञों ने एएनआई को बताया कि ऑपरेशन में लक्ष्यों को सफलतापूर्वक बेअसर कर दिया गया। आधिकारिक सरकारी पुष्टि का इंतजार है।

जवाबी कार्रवाई में भारतीय सशस्त्र बलों ने लाहौर में एक वायु रक्षा प्रणाली को किया निष्प्रभावी
 
वहीं आज गुरुवार सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कई स्थानों पर वायु रक्षा रडार और प्रणालियों को निशाना बनाया। भारतीय जवाबी कार्रवाई पाकिस्तान की ही तरह उसी तीव्रता से की गई है। विश्वसनीय रूप से पता चला है कि लाहौर में एक वायु रक्षा प्रणाली को निष्प्रभावी कर दिया गया है। 

सूत्रों ने बताया कि भारत की ओर से बुधवार की सुबह शुरू किए गए कई सटीक हमलों में 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया गया। पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के उद्देश्य से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी है, जिससे इस समय हताहत हुए आतंकवादियों की सटीक संख्या बताना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

नौ प्रमुख आतंकी शिविरों को बनाया गया निशाना 

बताना चाहेंगे, भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए हमलों में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम), लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े पाकिस्तान के नौ प्रमुख आतंकी शिविरों को निशाना बनाया गया। चार लक्ष्य पाकिस्तान के अंदर स्थित थे और शेष पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (पीओजेके) में स्थित थे। सुरक्षा बलों ने बहावलपुर, मुरीदके, सरजाल और महमूना जोया में चार आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया। 

भारत के निशाने पर पीओके के पांच अन्य स्थान भीमबर में मरकज अहले हदीस बरनाला, कोटली में मरकज अब्बास और मस्कर राहील शाहिद, शवाई नाला कैंप और मुजफ्फराबाद में मरकज सैयदना बिलाल थे। इस बीच, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी कैलिबर आर्टिलरी का इस्तेमाल करते हुए नियंत्रण रेखा के पार अपनी अकारण गोलीबारी की तीव्रता बढ़ा दी है। भारत ने पाकिस्तान की ओर से मोर्टार और आर्टिलरी की गोलीबारी रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

ईरान जंग असर और भारत पर प्रभाव

ईरान जंग असर | भारत की अर्थव्यवस्था और सप्लाई पर बढ़ा दबाव

Jai Sharma | Vishwas Prakash पश्चिम एशिया में चल रही ईरान जंग असर अब भारत तक साफ दिखाई देने लगा है। प्रधानमंत्री...

Read out all
Rajpal Yadav court appearance symbolic image

राजपाल यादव जेल मामला: सलमान, अजय समेत कई सितारे आए समर्थन में

RAJPAL YADAV: जेल केस और इंडस्ट्री का समर्थन Rajpal Yadav jail case इन दिनों चर्चा में है। यह मामला फिल्म ‘अता-पता-लापता’ से...

Read out all
कानपुर में लेम्बोर्गिनी कार दुर्घटना स्थल

लेम्बोर्गिनी मामला: ड्राइवर के कबूलनामे के बाद पलटा केस, शिवम मिश्रा गिरफ्तार

लेम्बोर्गिनी मामला कानपुर में क्या हुआ? लेम्बोर्गिनी मामला कानपुर में हुए एक सड़क हादसे के बाद सुर्खियों में आया। तेज रफ्तार लग्ज़री...

Read out all
गुरबाज़ की दिलेरी के दौरान लगाया गया छक्का

उस्मान तारिक बॉलिंग एक्शन पर बहस तेज, क्या भारत के खिलाफ बनेंगे गेमचेंजर?

गुरबाज़ की दिलेरी ने बढ़ाया रोमांच टी-20 मुकाबले में गुरबाज़ की दिलेरी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। अफगानिस्तान के युवा बल्लेबाज़...

Read out all
प्रिंस विलियम की सऊदी यात्रा और कूटनीतिक मुलाकात

प्रिंस विलियम की सऊदी यात्रा पर विवाद क्यों? मोहम्मद बिन सलमान से मुलाक़ात के मायने

प्रिंस विलियम की सऊदी यात्रा: कूटनीति, मानवाधिकार और वैश्विक संदेश ब्रिटेन के प्रिंस विलियम की सऊदी अरब यात्रा इन दिनों अंतरराष्ट्रीय चर्चा...

Read out all