ऊना में आफत की बारिश, क्षेत्र में जलभराव की स्तिथि
“ऊना में आफत की बारिश, क्षेत्र में जलभराव से जनजीवन प्रभावित“
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में मंगलवार को हुई मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मुख्य सड़कों पर पानी भरने से यातायात बाधित हुआ और निचले क्षेत्रों में घरों व दुकानों में पानी घुस गया। प्रशासन ने स्थिति पर नज़र रखते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं।
