अपना शहर चुनेभारत

मंडी के गुलशन गर्ग बने वॉयस ऑफ शिवरात्रि, विजेताओं को डीसी अपूर्व देवगन ने किया सम्मानित

गुलशन गर्ग बने वॉयस ऑफ शिवरात्रि, मंडी शिवरात्रि महोत्सव में सांस्कृतिक संध्या का समापन

मंडी, 5 मार्च – शिवरात्रि महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में आयोजित वॉयस ऑफ शिवरात्रि प्रतियोगिता में मंडी के गुलशन गर्ग विजेता घोषित किए गए। उन्हें महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने ₹51,000 की नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया। गुलशन गांव कंदार सलापड़, जिला मंडी के निवासी हैं।

प्रतियोगिता में पहले उपविजेता लुधियाना, पंजाब के विकास विके रहे, जिन्हें ₹31,000 की पुरस्कार राशि दी गई। दूसरे उपविजेता आनंद कुमार (गांव डमील, पांगणा, करसोग, जिला मंडी) रहे, जिन्हें ₹21,000 का इनाम मिला।

अन्य विशेष पुरस्कार

  • बेस्ट स्टेज परफॉर्मरशिमला के शुभम चोपड़ा
  • यूनिक वॉयसजोगिंद्रनगर की रागिनी

तीन राउंड में हुई प्रतियोगिता

प्रतियोगिता तीन राउंड में संपन्न हुई, जिसमें बॉलीवुड सांग, फोक या भक्ति संगीत और फ्यूजन सेमी-क्लासिकल गाने शामिल थे।

विजेता प्रतिभागियों का प्रदर्शन:

  • पहला राउंड – बॉलीवुड गीत “रमता जोगी”
  • दूसरा राउंड – पहाड़ी फोक गीत “चल मेरी जिंदे नई दुनिया बसाणी”
  • तीसरा राउंड – फ्यूजन सेमी-क्लासिकल गीत “सांबरे तोरे बिन जिया न जाए”
  • विकास विके:
  • पहला राउंड – बॉलीवुड गीत “तेरी दीवानी”
  • दूसरा राउंड – पंजाबी लोक गीत “जोगी उतर पहाड़ों आया”
  • तीसरा राउंड – क्लासिकल गीत “अलबेला सजन आयो रे”

आनंद कुमार:

  • पहला राउंड – बॉलीवुड गीत “तुमसे मेरी लगन लगी”
  • दूसरा राउंड – सuket फोक गीत “लाड़ी सरजुए साठ बोलो”
  • तीसरा राउंड – सेमी-क्लासिकल गीत “कुहु कुहु बोले कोयलिया”

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल

प्रतियोगिता का निर्णय एक अनुभवी निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, जिसमें शामिल थे:

  • डॉ. उमा – सहायक प्रोफेसर, डिग्री कॉलेज सुजानपुर
  • डॉ. हेमराज चंदेल – सहायक प्रोफेसर, डिग्री कॉलेज कोटसेरा
  • डॉ. मनोहर – सहायक प्रोफेसर, डिग्री कॉलेज बिलासपुर
  • अरविंद सिंह राजपूत – बॉलीवुड गायक

सांस्कृतिक समिति के नेतृत्व में सफल आयोजन

वॉयस ऑफ शिवरात्रि प्रतियोगिता एडीसी एवं सांस्कृतिक उपसमिति के अध्यक्ष रोहित राठौर की देखरेख में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में ऑडिशन प्रक्रिया से चुने गए 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

सभी विजेताओं ने जिला प्रशासन मंडी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि महोत्सव में इस तरह की प्रतियोगिताएं नवोदित कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच प्रदान करती हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *